Whatsapp message collaction in hindi --Jokes in hindi

Jokes

पहले लोग 'बेटा' के लिये तरसते थे..
और
आजकल डेटा के लिये !

>> आज की सबसे बड़ी दुविधा.....
मोबाइल बिगड़ जाये तो बच्चे जिम्मेदार
और
बच्चे बिगड़ जाये तो मोबाइल जिम्मेदार....

>> " बदल गया है जमाना
पहले माँ का पैर छू कर
निकलते थे,
अब मोबाइल की बैटरी फुल करके
निकलते है ।

It is Awesome
>> कुछ लोग जब रात को अचानक
फोन का बैलेंस ख़त्म होजाता है
तो इतना परेशान हो जाते हैं
माने जैसे सुबह तक वो इन्सान
जिंदा ही नहीं रहेगा जिससे बात करनी थी।


>> कुछ लोग अपने फोन में
ऐसे-ऐसे पैटर्न लॉक लगाते
हैं
जैसे आई एस आई की सारी गुप्त फाइलें
उनके फ़ोन में ही पड़ी हो।

>> कुछ लोग जब आपसे
बात कर रहे होते हैं
तो
बार बार अपने फ़ोन को जेब से निकालते हैं,
लॉक खोलते हैं और वापस लॉक कर देते हैं...
वास्तव में वे कुछ देखते नहीं हैं,
बस ये जताते हैं कि वो जाना चाहते हैं।

>> डरपोक है वो लोग- जो
online नहीं आते...
भाई जिगर चाहिए-
टाइम बरबाद करने के लिए..

>> सभी मोबाइल बनाने वाली
कंपनियों से निवेदन है कि वह
मोबाइल फोन बड़ा करवाते जा रहे है तो,
उसमें ऐसी व्यवस्था और करा दें
कि पीछे के ढक्कन के अंदर दो परांठे,
आलू की सूखी सब्जी और अचार
आ जाये।

टिप्पणियाँ